विकास दुबे की गिरफ्तारी की पटकथा पर कौन करेगा का विश्‍वास!

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी अपराधी विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके विकास को महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई यह पूरा किस्‍सा बताया महाकाल मंदिर के एक सुरक्षागार्ड और मंदिर में प्रसाद बांटने वाले ने।
महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगे गार्ड लखन यादव ने बताया, 'यह सुबह 7 बजे के लगभग की घटना है। उसने पीछे के गेट से आने की कोशिश की। हम लोगों ने उसे देखा और संदिग्ध लगने पर मना किया। हम लोगों ने पहले से ही विकास दुबे का फोटो देख रखा था। उसने कहा कि महाकाल का दर्शन करने आया हूं। हमने पहले तो उसे मना किया और फिर हर विभाग के अधिकारी को बताया।'

एमपी में उज्जैन के महाकाल मंदिर से यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मंदिर के अंदर प्रसाद बांटने वाले गोपाल सिंह कुशवाह ने पूरी कहानी बताई। मंदिर के अंदर दुबे ने कुशवाह से कुछ पूछने की कोशिश की, इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड की उस पर नजर पर गई। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे अरेस्ट कर लिया गया।

गार्ड ने बताया, 'उसने अभी मंदिर में दर्शन नहीं किया था। हमने उससे पूछताछ की। वह अकेला ही था। और भी कुछ 2-3 लोग थे लेकिन वह साथ में थे या फिर भीड़ का हिस्सा। यह कन्फर्म नहीं है। वह शायद अकेला ही था। अभी पुलिस कस्टडी में है।'

वहीं महाकाल मंदिर में प्रसाद बांटने वाले गोपाल ने बताया, 'प्रसाद वितरण के दौरान विकास दुबे मेरे पास आया। वह पूछने लगा कि बैग और जूता कहां रखूं? इस दौरान सिक्यॉरिटी गार्ड की नजर इस पर गई और उसने पहचान लिया कि यही विकास दुबे है। फिर बैठाकर पूछताछ की गई और पुलिस चौकी में सूचना दी गई। उसने भागने की कोशिश भी की। उसके पास से रसीद भी मिली।'

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विकास दुबे को महाकाल मंदिर परिसर में सबसे पहले एक दुकानदार ने पहचाना।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विकास दुबे को महाकाल मंदिर परिसर में सबसे पहले एक दुकानदार ने पहचाना। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने भी कुछ संदिग्ध मामला लगने पर सूचना दी। इसके बाद विकास से पूछताछ की गई। उसने हाथापाई की कोशिश भी की। इसके बाद उसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया, जहां अपराधी ने कबूल कर लिया कि वह विकास दुबे है।

Add new comment