नवाजुद्दीन ने 'समर्पण' करने को मजबूर कर दिया था : ब्‍युटी क्‍वीन निहारिका सिंह

मुंबई: पूर्व ब्यूटी क्वीन और 'मिस लवली' की अभिनेत्री निहारिका सिंह ने देश में चल रहे मीटू अभियान से उत्साहित होकर खुलासा किया है कि उन्हें भी मनोरंजन उद्योग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार और साजिद खान के हाथों सेक्सुअल, शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा है। 

निहारिका की तरफ से पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया है। 

Sections
Tags

अमेरिका में पत्रकार पल्‍लवी गोगोई ने अकबर पर लगाया रेप का आरोप, अकबर ने कहा सहमति से बना था संबंध

नई दिल्ली: भारत में 'मी टू' अभियान के अस्तित्व में आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, अब अमेरिका स्थित एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 'एशियन एज' के संपादक रहने के दौरान अकबर ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। अमेरिका में नेशनल पब्लिक रेडियो की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगाई ने वाशिंगटन पोस्ट में एक आलेख लिखा है, जिसमें उन्होंने 23 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की अन्य घटनाओं को 'जीवन के सबसे दुखद यादों में से एक' बताया है। यह आलेख उनके नाम से शुक्रवार को (भारतीय समयनुसार गुरुवार को) प्रकाशित हुआ है।

Sections
Tags

The Wire must desist from providing a platform for those accused of sexual harassment

The Network of Women in Media, India, condemns the decision of The Wire to allow Vinod Dua, against whom sexual harassment accusations have been levelled, to use his show ‘Jan Gan Man Ki Baat: Rafale Deal and Rising Fuel Prices’ to malign the #METoo movement and mock the allegations of sexual harassment levelled against him as ‘muck’.

In the first video that was uploaded on Tuesday, October 16, Vinod Dua said the media was not asking the government questions on 'real issues', and was instead preoccupied with stories of “who sexually harassed whom how many years ago”.

Sections
Tags

प्रबंधन से नाराज गूगल के कर्मचारियों की वॉकआउट की योजना

सैन फ्रांसिस्को: गूगल के लगभग 1,500 कर्मचारियों ने गुरुवार को दुनियाभर में कंपनी के कार्यालयों से वॉकआउट की योजना बनाई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उसका इस्तीफा लेकर नौ करोड़ डॉलर का पैकेज देने से गुस्साए कर्मचारियों ने वॉकआउट का फैसला किया है।

इससे पहले गूगल ने पिछले सप्ताह बताया था कि कंपनी ने 2016 के बाद से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के आरोपों में 48 लोगों को बर्खास्त किया है।

Sections
Tags

अकबर मानहानि मुकदमा वापस लेकर शिष्टता दिखाएं : एडिटर्स गिल्ड

नई दिल्ली: एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा वापस लेकर शिष्टता दिखाएंगे। प्रिया रमानी एम. जे. अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पहली महिला पत्रकार हैं।

Sections
Tags

एम. जे. अकबर ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: राज्य मंत्री एम जे अकबर ने कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा ऐसे समय दिया है जब दिल्ली की एक अदालत एक दिन बाद गुरुवार को अकबर द्वारा एक महिला पत्रकार के खिलाफ दायर मानहानि मुकदमे पर सुनवाई करने वाली है।

Sections
Tags

महिला पत्रकारों के समूह ने राष्ट्रपति से अकबर की बर्खास्तगी की मांग की

नई दिल्ली: महिला पत्रकारों के एक पैनल ने केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखा है। एम.जे.अकबर पर 'मीटू मूवमेंट' के तहत दर्जनभर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

नेटवर्क ऑफ वुमेन इन मीडिया इन इंडिया (एनडब्ल्यूएमआई) ने सोमवार को राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा, "हम बेहद चिंतित हैं कि वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्री पद पर बने हुए हैं।" 

Sections
Tags

मंत्री अकबर पर कार्रवाई नहीं करना हठधर्मी सरकार का अहंकार : मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने सोमवार को 'मी टू' अभियान के तहत 14 महिलाओं से दुर्व्यवहार व यौन शोषण के आरोपों में फंसे केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर कार्रवाई न करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को हठधर्मी और अहंकारी कहा।

Sections
Tags

'मीटू मूवमेंट' क्या भड़ास निकालने का बहाना है?

सालभर पहले हॉलीवुड में शुरू हुआ 'मीटू मूवमेंट' अब भारत में अपने शबाब पर है। आजकल महिलाएं रोजाना आगे आकर अपने साथ हुए उत्पीड़न का अनुभव साझा कर रही हैं। तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ यह अभियान केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर से होता हुआ फिल्मिस्तान के साजिद खान तक पहुंच गया है। महिलाओं का आपबीती पर 'मीटू' के बहाने मुखर होना, खुशी की बात है, लेकिन पुरुषों पर लगाए जा रहे हर आरोप को 'मीटू' के सांचे में फिट बैठाना क्या सही है? जरूरत है कि इन आरोपों को सुनते वक्त 'विशाखा गाइलाइंस' को ध्यान में रखा जाए। 

Sections
Tags