झारखंड में बदहाल कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ व्‍यापारियों ने सोमवार को बंद रखे प्रतिष्‍ठान

झारखंड में बढ़ते अपराध के खिलाफ राजधानी रांची में व्‍यापारियों ने सोमवार सुबह से दोपहर दो बजे तक अपने अपने प्रतिष्‍ठान बंद रखे। मुख्‍य चौराहा अल्‍बर्ट एक्‍का चौक पर प्रदर्शन किया। आंदोलन का आव्‍हान फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया था। पिछले दिनों रांची के लालपुर स्थित जेवर दुकान ‘गहना घर’ में दिन-दहाड़े घुसकर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गयी थी। दो व्यवसायी भाई बुरी तरह जख्मी हुए थे। अपराधियों को गिरफ्तार करने में अबतक पुलिस विफल रही है। व्‍यापारियों में इसे लेकर काफी नाराजगी है।

सोमवार के बंद में कपड़ा व्यवसायी, खुदरा दुकानदार संघ, क्रेडाई, महुआ व्यवसायी संघ, क्रशर एसोसिएशन, पंजाबी हिंदू बिरादरी, रांची सर्राफा एसोसिएशन, पंप एडं मशीनरी एसोसिएशन, रासमा, गुड्स एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत अन्य की हिस्‍सेदारी रही। कई बड़े प्रतिष्ठान भी बंद पाये गये। इनमें न्यूक्लिस मॉल, हाई स्ट्रीट मॉल, रिलायंस, रेमंड, बिग मार्ट समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों के हित में यह पहली बार है जब बड़े प्रतिष्ठान भी बंद रहे। चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने सोमवार के इस बंद को सफल बताया। उन्होंने कहा कि पहला अवसर है जब मल्टी नेशनल कंपनियों ने भी चेंबर के बंद में समर्थन जताया। राज्य में बढ़ते अपराध सिर्फ राज्य के व्यापारी ही नहीं बल्कि आम जन भी परेशान है। लॉ ऑडर्र पूरी तरह बिगड़ चुकी है। कुणाल ने कहा कि सरकार और पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा मामलों में सजग होना होगा।

FACT FOLD

We tell the stories that matter
Visit Us: FACT FOLD @ YOUTUBE

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
सोशल मीडिया पर मनमाना पोस्‍ट शेयर करनेवाले कर्मचारी सावधान! झारखंड सरकार की चेतावनी

February 5, 2025/

रांची: झारखंंड सरकार ने एक परिपत्र जारी करते हुए राज्‍य सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों को सचेत किया है कि वे सोशल…

ट्रंप ने शुरू किया अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना, 205 लोगों को लेकर निकला अमेरिकी सैन्य विमान

February 5, 2025/

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी वादों के अनुसार मास डिपोर्टेशन योजना के तहत अवैध भारतीय प्रवासियों के…

Edit Template
Scroll to Top