gumla_bjp

तीन राज्‍यों में होने वाले चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल में कांग्रेस की बढ़त मनगढ़ंत: भाजपा

गुमला:  गुमला जिला भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की एक संगठनात्मक बैठक को जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में  रविवार को स्थानीय परिसदन भवन में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह चतरा जिला प्रभारी आदरणीय अतिथि महोदय अरविंद सिंह जी ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है और भाजपा का सभी संगठित कार्यकर्ता की बदौलत ही आज देश में केंद्र एवं 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी विकास कार्यों का ब्यौरा जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया। साथ ही गुमला जिला में संगठनात्मक कार्यों बूथ समिति फोटो युक्त कार्यों का अब तक हुए प्रगति पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  इन्हीं संगठनात्मक कार्यों की बदौलत एवं संगठित कार्यकर्ताओं के प्रयास से आज देश में हो रहे विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में पुनः भाजपा की सरकार बननी तय है राजस्थान में कांग्रेसियों एवं मीडिया ओपिनियन पोल पर कांग्रेस की बढ़त को उन्होंने सिरे से नकार दिया एवं स्पष्ट रूप से कहा कि यह कांग्रेस समर्थित मीडिया की एवं लगभग 20 सालों से चली आ रही राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा के आधार पर लोगों में विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, यह एक बहुत ही जल्दबाजी में प्रचार किया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि राजस्थान में सभी सर्वेक्षण, ओपिनियन पोलों तथा हर 5 साल में सरकार बदलने की परिपाटी को उलट कर वहां भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला प्रभारी सत्यानारायण सिंह जी ने इस मौके पर कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य  जिले के सभी पंचायतों में पंचायत संयोजक सहसंयोजक बनाना एवं प्रखंड स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारी बनाना तथा सभी बूथों पर लाभार्थी सूची के संयोजक एवं बीएलए बनाने का लक्ष्य दिया गया है। और उन्होंने यह भी कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विकास का नया आयाम गढ़ रही है जो आयुष्मान भारत के रूप में देश के हर बीपीएल गरीब परिवार को 5 लाख तक का इलाज हेतु बीमा दिया जा रहा है आज केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार अपनी सरकार बनने से लेकर आज तक बिना रुके समाज के सभी तबकों के लिए तथा देश की तरक्की एवं देश की सुरक्षा पर दिन रात काम कर रही हैं इससे विपक्ष घबरा गया है उसे मुद्दे नहीं मिल रहे हैं कि सरकार को कैसे घेरा जाए एक घिसी पिटी मुद्दे नोटबंदी एवं राफेल पर पूरे देश में कांग्रेस द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि नोट बंदी का जवाब जनता ने सूद समेत भाजपा को यूपी चुनाव में पुरस्कार दे दिया है और राफेल को बोफोर्स जैसे मुद्दे बनाने की कांग्रेस की कुत्सित मंशा को जनता जान चुकी है समझ गई है।       इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्री अवधेश नाथ शाहदेव ने दिया तथा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू प्रमोद गुप्ता,सिकंदर मांझी, ईश्वर महतो, महावीर यादव, कृष्णा उरांव, दिलीप बड़ाइक,नीरज साहू, उत्तम साहू, शशिकांत शर्मा, बलदेव साहू, बसंत यादव, अनिल कुमार गुप्ता, राम प्रसाद साहू, योगेंद्र सिंह, इंद्रदेव साहू, राजकुमार सिंह, भू नंदन बड़ाईक आदि काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *