gumla-mukhyamantrijansamwad

मुख्यमंत्री जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा में गुमला को एक भी मामला नहीं

गुमला: मुख्यमंत्री जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल के द्वारा की गई। समीक्षा में विडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन संवाद के तहत् दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा सूचना भवन स्थित सभागार से की गई। समीक्षा में कुल 16 मामलों की सुनवाई हुई। समीक्षा के क्रम में गुमला जिला से एक भी मामला नहीं आया। उन्होंने जन संवाद के सभी मामलों के निष्पादन में तेजी लाने एवं मामलें का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

गुमला जिला में जनसंवाद के अब तक 3361 मामले प्राप्त हुए है। जिनमें से 3050 मामलों को मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र राँची को भेजा गया है। साथ ही 2602 मामलों का कार्रवाई कर निष्पादित किया जा चुका है। इसके अलावे लगभग 323 मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। जिला में कुल 409 मामलें अभी पेंडिंग है जिसका निष्पादन किया जाना है। गुमला जिला में जनसंवाद के निष्पादन का प्रतिशत 87.83 है, जबकि पेंडिंग मामलों का प्रतिशत 12.17 है। 

विडियों काॅन्फ्रेंसिंग में कार्यपालक पदाधिकारी संतोष प्रजापति सहित सभी संबंधित विभागांे के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *