giridih_humantraffick

मानव तस्‍करी में गिरिडीह के तिसरी से तीन पकड़े गए

गिरिडीह : किशोरी को दिल्ली में बेचने व काम पर लगाने को ले जा रही महिला को पकड़ कर रविवार देर शाम को तिसरी पुलिस को सौप दिया गया। तिसरी पुलिस एक किशोरी व महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि तीन अन्‍य किशोरी मौके पर से नही मिली है। बताया जाता है कि आरोपी महिला सोनाली मरांडी गड़कुरा गांव की रहने वाली है। इसके साथ पकड़ी गई किशोरी सारो सोरेन गांवा थाना के अम्बाटांड गांव की है।उसने अपनी उम्र छिपाने हेतु साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ तीन और किशोरी लोकाय थाना के गंजवा पेसरा से भी दिल्ली जा रही थी। लेकिन मौके से अन्य साथी के साथ खिसक ली। कोडरमा स्टेशन से दिल्ली जाने की तैयारी थी। चाइल्ड लाइन की टीम सूचित कुमार, गुंजा देवी व गिरीश सिंह ने काफी खोज बीन की लेकिन वे नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को फोन कर चौक पर बुलाया गया और तीनों को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन के सूचित कुमार ने कहा कि 1098 से खबर मिलने पर हमलोग तिसरी चौक पर सक्रिय हो गए। चौक पर आरोपी जैसे आयी हमलोगों ने पकड़ लिया। लड़की के बारे में पूछने पर आरोपी ने बताया कि पीछे से आ रही है। फिर कहा, जानकारी नही है। तिसरी प,ुलिस के अनुराग प्रसाद ने पुलिस बल के साथ तिसरी चौक से दोनों को गिरफ्तार कर थाना ले गये। आरोपी से पूछताछ चल रही है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *