giridih_loot5lakhs

चाकू की नोंक पर पांच लाख संपति की डकैती

गिरिडीह: तिसरी थाना अंतर्गत तिसरी चौक पर एक निजी  कंपनी के कर्मचारी अनिमेष राम के आवास पर सोमवार देर रात अपराधियों ने धावा बोला और चाकू की नोंक पर पर चार लाख रुपये नगदी व जेवरात लूट लिया। सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस जांच में जुट गई है।

रात करीब एक बजे जबरन दरवाजा खुलवाकर चार अपराधी घर के अंदर घुस गए, जबकि कुछ अपराधी घर के बाहर खड़े रहे। घर के अंदर घुसते ही अपराधियों ने चाकू की नोंक पर अनिमेष व उनकी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। सभी के मोबाइल ऑफ करवा दिए। जान मारने की धमकी देकर आलमीरा की चाबी लेकर उसमें रखे चार लाख रुपये व जेवरात लेकर आराम से चलते बने। अपराधियों के जाने के बाद अनिमेष व उनकी पत्नी ने हल्ला किया। पड़ोस के लोग तुरंत पहुंचे। अनिमेष ने बताया कि महिलाओं को फाइनेंस करने वाली निजी कंपनी भारत फाइनेंस का वह कर्मी है। सोमवार को ही वह ढाई लाख रुपये वसूलकर लाया था। डेढ़ लाख रुपये उसके निजी थे। ढाई लाख रुपये उसे मंगलवार को कंपनी के प्रबंधक को देने थे। डकैती करने आये चार लोग काला कमच्छा बांधे हुए थे। लूटपाट के बाद घर के पीछे की तरफ भागकर गये।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *