गोली मारकर ग्रामीण को घायल करने वाले तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

गुमला: रायडीह थाना कांड संख्या 52/18 में नामदर्ज तीन अभियुक्तो क्रमश: भुवनेश्वर गोप पिता, रामा गोप कापुडीह चापा चोली थाना रायडीह निवासी सहित इसी गांव के सिलोचना देवी पति शंकर गोप एवं सीता देवी पति कजरू गोप दोनों नामदर्ज महिला अभियूक्तों को क्रमश: कोकरो टोली एवं कापुडीह से 2व3 दिसम्बर को गिरफ्तारी कर आज गुमला कारा भेजा गया इसकी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गुमला एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले महिने नवंबर की27एवं28 की मध्य रात्रि समय ग्राम कोरकोटोली थाना क्षेत्र रायडीह में मुन्नू सिंह पिता स्व.विश्मभर सिंहनिवासी को उसके घर के उपर चढकर गोली मारी गई थी जिसका इलाज चल रहा है उपरोक्त गिरफ्तार किए गए सभी नामदर्ज अभियुक्त हैं ।इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना व इस कांड की सत्यापन हेतु गठित पुलिस टीम ने की है इस अभियान में थाना प्रभारी रायडीह अजय ठाकुर के साथ परवेज अंसारी, कमल किशोर प्रसाद, संतोष कुमार, महादेव यादव, उज्जवल राउत उदल मेहता पुलिस बल के द्वारा किया गया था।

Scroll to Top