गुमला: त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2018 को लेकर सिसई प्रखंड के सभी दस वार्डो के लिए एक-एक नामांकन प्रपत्र भरा गया था। जिनका स्क्रूटनी एवं नाम वापसी कि तिथि के पश्चात् निर्विरोध निर्वाचित कर सभी को प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई मनोरंजन कुमार द्वारा निर्गत कर दिया गया। नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों में कुदरा पंचायत के वार्ड संख्या 01 से जुल्फान अंसारी, घाघरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 से विष्णु मुण्डा, सिसई वार्ड संख्या 02 सुनिता उरांव, रेड़वा पंचायत के वार्ड संख्या 08 से तेम्बो देवी, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 05 से भगवती देवी, बरगांव दक्षिणी के वार्ड संख्या 08 से पाण्डी देवी, बरगांव उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 02 से राकेश उराँव, लकेया पंचायत के वार्ड संख्या 08 से शांति उराँव, शिवनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 से उर्मिला देवी, पंडरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 से सुमित कुमारी है। प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में अंचल अधिकारी सिसई सुमंत तिर्की, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद बडाईक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनंत महतो, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वेदप्रकाश, महिला प्रसार पदाधिकारी सुषमा तिर्की, पंचायत सचिव रविन्द्र भगत, जनसेवक प्रमोद कुमार मिश्रा, संबंधित पंचायतों के सभी पंचायत सचिव एवं जनसेवक और अनुसेवक सुरेन्द्र प्रसाद साहु उपस्थित थे।
निर्विरोध निर्वाचित सभी वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र निर्गत किया
By 			
				
				admin			
			
		
		 /  December 4, 2018 
			
		Read also
Now, mafiosi Chhota Shakeel’s son adopts spiritual path
Uncategorized /  August 26, 2018 
														Kapoor family to sell iconic RK Studio, Kareena nostalgic
Uncategorized /  August 26, 2018 
														Floods ravage Karnataka coffee estates, facing heavy losses
Uncategorized /  August 26, 2018 
														



