naxal

एक लाख के ईनामी भाकपा माओवादी  जगेश्वर तूरी गिरफतार

गिरिडीह: पुलिस ने उग्रवाद प्रभावित पीरटाड़ थाना क्षेत्र से एक लाख के ईनामी भाकपामाओवादी  जगेश्वर तूरी को गिरफतार किया हैा। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक राइफल ,118 जिंदा गोली व अन्य समान बरामद किये गये हैा। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली  भाकपा माओवादी के एरिया कंमाडर  नूनूचंद दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा है। जो पीरटाड़ के इलाके में इन दिनो युवाओ की नई पौध को संगठन में भर्ती करने के काम में सक्रिय था। मंगालवार को पुलिस ने अहले सुबह जंगल में सर्च अभियान के दौरान खदेड़कर दबोचा हैा  बताया गया कि जगेश्वेवर तूरी पूर्व में गिरिडीह और घनबाद जिलो के कई थाना क्षेत्रो में नक्सली घटनाओं में नामजद हैा काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।सरकार ने इसपर एक लाख का इनाम रखे हुए था। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *