giridih_sukhar

सुखाड़ को लेकर विभागीय अधिकारियों का  गिरिडीह दौरा

गिरिडीह: सुखाड़ को लेकर सबंधित अधिकारी शनिवार को सरिया पहुची जिसमे कृषि विभाग के केंद्रीय निर्देशक अखिलेश झा,पेयजल एवं स्वक्षता विभाग के निर्देशक,गिरडीह उपायुक्त नेहा अरोड़ा,डी डी सी मुकुंद दास,जिला कृषि पदाधिकारी धीरेन्द्र पाण्डेय,एस डी एम रामकुमार मंडल,बी डी ओ शशीभूषण वर्मा सी ओ सुनीता कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे वंही सरिया जीप सदस्य अनूप पाण्डेय,अर्जुन प्रसाद आर्य,प्रमुख रामपती प्रसाद,राजीव सिंह शामिल थे इसी बिच सरिया के पिपराटांड़ ,चौधरीडीह,बागोडीह के खेतो में जा कर फसल का मुवायना की तथा खेतो में लगे फसल पूर्ण रूपेण खत्म हो चुकी थी तथा उपस्थित किसानो से फसल के बारे में पूछताछ की जंहा किसानो ने कहा की इस क्षेत्र का किसान सिर्फ वर्षा पानी पर निर्भर करती है और जिसके वजह से इस बार सही रूप से वर्षा नहीं होने के वजह से धान की खेती पूरा नष्ट हो चुकी है। किसानो की बात को गंभीरता से लेते हुवे अखिलेश झा ने कहा  की इस क्षेत्र की सुचना राज्य व् केंद्र में दी जायेगी जिससे सरकारी स्तर से किसानो को सहयोग मिल सके।

Scroll to Top