Trending

giridih_DrAjay

कांग्रेस की हो रही दमदार वापसी, तीन राज्यों में सरकार बनना तय- डॉ अजय

गिरिडीह: गिरिडीह से दुमका जाने के क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर के लिए बेंगाबाद के डाकबंगला चौक पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात चीत की। इस दौरान पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के परफॉरमेंस पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस अपनी दमदार वापसी कर रही है। मिजोरम, और मध्यप्रदेश में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की दावा पेश किया जबकि दो राज्यों में कांग्रेस के मजबूत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की छलावे की नीति से जनता अब चुकी है। आगामी 2019 के चुनाव में देश की जनता ही भाजपा को जवाब देने का काम करेगी।

मोदी को लौटना होगा गुजरात: झारखंड में गठबंधन के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगामी 10 तारीख को महागठबंधन को लेकर राहुल गांधी के साथ हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी की मीटिंग है। जिसमें 2019 के चुनाव में महागठबंधन की रणनीति तैयार होगी।

Scroll to Top