Trending

bhupesh-baghel2

छग : 24वें अखिल भारतीय वन खेलों में छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां अपने कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में 24वें अखिल भारतीय वन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वन खेलों में छत्तीसगढ़ के 241 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ 70 स्वर्ण, 52 रजत और 31 कांस्य सहित कुल 153 पदक जीतकर ओवर ऑल चैम्पियन बना।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए वन मंत्री सहित खिलाड़ियों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

उल्लेखनीय है कि इन खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस माह की 9 से 13 तारीख तक किया गया। जिसमें देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय वन संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 2402 खिलाड़ियों ने भाग लिया।