ajsu-bjp

समीकरण बनाने  गिरिडीह के लिए पीरटांड़ पहुंचे आजसू व भाजपा के कई दिग्गज

गिरिडीह 18 मार्च : एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को ले गिरिडीह लोक सभा मे तैयारी शुरू कर दी गयी है।एनडीए के संभावित प्रत्यासी चंद्रप्रकाश चौधरी,बाघमारा भाजपा  विधायक ढुल्लू महतो,गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी तीनो 

 पीरटांड़ प्रखंड के खम्भरबाद गांव पहुंच तीनो के दिल मिलने की बात हुई।यहीं से पीरटांड़ में आजसू की जीत पक्की करने का निश्चय किया गया।सभी ने एक साथ हाथ मिलाकर मोदी मोदी का नारा भी लगाया।बता दें कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का मामा घर खरपोका पंचायत के खम्भरबाद में हैं।यहां नायक पूजा का आयोजन था।अचार संहिता के कारण सभा नही की जा सकती थी इस वजह से सभी ने एक पूजा के बहाने राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की।मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सहित बाघमारा व गिरिडीह तीनो नेताओं के मिलने से खम्भरबाद का रौनक बढा हुआ था।मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व ढुल्लू महतो पीरटांड़ मुख्यालय के पास 100 मीटर की दूरी पैदल रोड शो करते हुए पुनः ये लोग वाहन से खम्भरबाद पहुंचे।यहां नायक पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।तीनो  दिग्गज नेताओं के पीरटांड़ दौरे को ले क्षेत्र में सुरक्षा बढा दी गयी थी।चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।मंत्री का काफिला देख लोग स्तब्ध थे।पीरटांड़ में पहली बार इतना बड़ा काफिला देखने जाने की चर्चा थी।

पूरा एनडीए साथ भारी मतों से होगी जीत: चंद्रप्रकाश।

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि एनडीए पूरा एकजुट है।किसी मे कोई भेदभाव नही है।चुनाव जीतकर पीरटांड़ की रौनक को और दुगुना करना हमारा लक्ष्य होगा।एनडीए भारी मतों स्व जीतेगी।उन्होंने अभी अपने को पूर्ण प्रत्यासी नही बताया।कहा कि घोषणा का इंतजार है।जातिगत वोट के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जाती की राजनीति नही विकास की राजनीति करती है।जातिगत वोट का कोई मायने अभी नही है।जो जैसा काम करता है जनता उनसे समझती है।

सवा लाख वोट से जीतेंगे चुनाव: ढुल्लू।

बाघमारा विधायक ने खम्भरबाद स्थित अपने मामा घर मे एक पूजा समारोह में कहा कि एनडीए सवा लाख मतो से गिरिडीह लोक सभा सीट जीत रही है।भाजपा और आजसू के गठबंधन में विकास की गंगा बही है जिसका आशीर्वाद मिल रहा है।पीरटांड़ में एक कार्यक्रम में जो हमने अपनी ताकत दिखाया है वही ताकत के साथ पूरे गिरिडीह लोक सभा मे जनता हमे साथ देगी।कई सवालों को किनारे करते हुवे उन्हीने स्पष्ट कहा कि चुनाव जीतना हमारा मकसद है।केंद्रीय नेतृत्व के आदर्श का पालन करते हुए हम एनडीए पूरा साथ हैं।हमारे सामने कोई नही है।पीरटांड़ का विकास आगे देखने लायक होगा।

विकास का मिलेगा फल: निर्भय

गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि एनडीए ने जो विकास किया है उसका पूरा फल इस लोक सभा चुनाव में मिलने जा रहा है।एनडीए एकजुट है।और गिरिडीह लोकसभा सीट हम भारी मतों से जीत रहे हैं।कोई विवाद नही है।आजसू व भाजपा का गठबंधन का पालन हो रहा है।टिकट नही मिलने से हुई नाराजगी सब दूर हो गयी है।हम बीजेपी वाले भी पूरा साथ हैं हमारे सभी कार्यकर्ता तन मन धन से आजसू का मदद करेंगे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *