vyavhar_nyayalaya_giridih

राहुल गांधी पर भाजपा नेता सुब्रण्यम स्वामी द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ गिरिडीह कोर्ट में केस दर्ज

गिरिडीहः भाजपा नेता सुब्रण्यम स्वामी द्वारा न्यूज चैनल एजेंसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह वायनाड सांसद राहुल गांधी पर दिए गए अर्मादित टिप्पणी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के गिरिडीह विस अध्यक्ष शकील अहमद ने सुब्रण्यम स्वामी के खिलाफ कोर्ट परिवाद पत्र दायर किया है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने गिरिडीह के मुख्य न्यायिक दडांधिकारी के कोर्ट में शहर के अधिवक्ता गोपाल रजक और अजय सिन्हा मंटु के जरिए कोर्ट में केस दर्ज कराया है। परिवाद पत्र में गिरिडीह विस अध्यक्ष सह शहर के चूड़ी मुहल्ला निवासी शकील अहमद ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस न्यूज चैनल एजेंसी पर भाजपा नेता सुब्रण्यम स्वामी ने अमर्यादित टिप्पणी दिया है। वह सोशल मीडिया में भी वाॅयरल हुआ था। वादी शकील के अनुसार सोशल मीडिया में भाजपा नेता का वाॅयरल इंटरव्यू को वह बीतें 5 जूलाई को देखे थे। वादी शकील का कहना है कि वाॅयरल इंटरव्यू का पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद वह भाजपा नेता सुब्रण्यम स्वामी के खिलाफ कोर्ट परिवाद पत्र दायर कर रहे है। वादी ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में भाजपा नेता ने जानबूझ कर वायनाड सांसद राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी कर उनके छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। भाजपा नेता के इस बयान से कांग्रेसी काफी गुस्से में है। परिवाद पत्र में वादी ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को लेकर वह नगर थाना में भी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिए थे। लेकिन नगर थाना ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट परिवाद पत्र दायर कर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करा रहे है। दर्ज परिवाद पत्र में भाजपा नेता सुब्रण्यम स्वामी के घर का पता मुंबई महाराष्ट्र दिया गया है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *