giridih_sahiya

गिरिडीह: केन्द्रीय मंत्री ने जल सहिया को सम्मानित किया

गिरिडीह: शनिवार को रांची में आयोजित जल शक्ति सम्मेलन क्षमता वर्धन राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम के मौके पर गिरिडीह जिले के राज धनवार प्रखंड के जरीसिंघा पंचायत की जल सहिया सुमंथी देवी को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा रांची में सम्मानित किया गया।
सुमंथी देवी ने मेन्सट्यूरल हेल्थ के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए 22 स्कूलों में सैनिटरी पैड बैंक सेटअप करवाया। इसके साथ ही जल शक्ति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लोगों को जागरूक कर रही हैैं एवं श्रमदान भी कर रही हैं। 
दिनांक 15 जुलाई से 15 सितंबर 2019 तक वर्षा जल संचयन हेतु माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत देशभर में वर्षा जल संचयन हेतु वृक्षारोपण, पिट निर्माण, सोख्ता निर्माण, टीसीबी आदि तैयार किया जा रहा है। जिससे कि भूजल स्तर में कमी ना आए एवं पेयजल सहित देश के किसानों को सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराया जा सके। 

गिरीडीह जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में वर्षा जल संचयन हेतु उपरोक्त कदम उठाए जा रहे हैं। राज धनवार प्रखंड के जरी सिंघा पंचायत की जल सहिया को जल शक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए रांची में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

उपायुक्त  राजेश कुमार पाठक ने सम्मानित जलसहिया को बधाई दी एवं जिला के अन्य कर्मियों तथा आम नागरिकों से जल शक्ति अभियान में अधिकतम योगदान करने की अपील की।

जलशक्ती अभियान के तहत गिरिडीह जिले में 6997 टीसीवी निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ  : राजेश कुमार पाठक 

उपायुक्त  राजेश कुमार पाठक  (भा०प्र०से० )ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले भर में  6997 टीसीबी का निर्माण किया जा रहा है। वर्षा जल संचयन के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में श्रमदान के जरिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।  उपायुक्त शनिवार को मासिक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे   इस दोरान उन्होंनें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्रकारों से साझा की। और  कहा कि जिले  में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया आखिरी चरण में है। गिरिडीह जिला अंतर्गत 552 शिक्षकों को विगत  15  जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया गया। और 276 को शीघ्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि पचम्बा  गर्ल्स हाई स्कूल के नए भवन का शिलान्यास अगले हफ्ते किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से 45 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है एवं कुछ कमरों की मरम्मती के लिए जिला प्रशासन द्वारा 7 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई है। 
इसके अतिरिक्त ने बताया
 गिरीडीह जिला अंतर्गत धनवार एवं सरिया को नगर पंचायत घोषित किया गया है। इसके लिए जरूरी राशि आवंटित कर दी गई है। प्रेस वार्ता में मौजूद
 उप विकास आयुक्त  मुकुंद दास ने  कहा कि 14 वें वित्त आयोग की राशि मद से गिरिडीह जिलान्तर्गत 352 पंचायतो में निम्नांकित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 49611 जगहों पर एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कराया जा रहा है। वही  सौर ऊर्जा आधारित पेयजलापूर्ति योजना के तहत 1215 टोला में संस्थापन करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 952 स्थानों पर फेवर ब्लॉक का संस्थापन भी किया  जा रहा है। 
इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त  ने वर्षा जल संचयन हेतु जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनशक्ति अभियान के तहत 15 जुलाई से 15 सितंबर 2019 तक वर्षा जल संचयन हेतु जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीसीबी, वृक्षारोपण सहित सोख्ता निर्माण श्रमदान के जरिए करवाया जा रहा है।  प्रेस कन्फ्रेंस में गिरिडीह

नगर आयुक्त गणेश कुमार ने
 बताया गिरिडीह नगर निगम अंतर्गत चलाए जा रहे अमृत योजना के तहत जल संचयन एवं वाटर मीटर इंस्टॉलमेंट कार्यक्रम जल्द शुरू किया जाएगा। जिसमें वैद्य कनेक्शन रखने वाले लोगों के पाइप लाइन को ठीक किया जाएगा तथा अवैध कनेक्शन धारकों को नगर निगम एक्ट र्क तहत जूर्माना वसूल किया जायेगा। 

नगर आयुक्त ने  बताया कि 5.55 करोड़ की राशि से शहर की कई  सड़क निर्माण का टेंडर करवा लिया गया है। साथ ही 1.77 करोड़ की राशि से नाला निर्माण का टेंडर करवा लिया गया है। मौलाना आजाद चौक से पच्म्बा चौक तक स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन कार्य शुरू किया जाएगा। 

अपर समाहर्ता गिरिडीह  अशोक कुमार साह ने  ₹188000 का राजस्व प्राप्त हुआ है।    इसके अतिरिक्त 672 महिलाओं को 1 मात्र एक  रुपेये में  जमीन रजिस्ट्री का लाभ दिया गया है।एवं 5028 दाखिल खारिज के मामलों  निष्पादन कर  जमीन का म्यूटेशन किया गया है। ऑनलाइन खतियान कॉपी हेतु मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनकर तैयार है।आज के पत्रकार सम्मेलन में दो लाभुक ने अपनी बात उपायुक्त गिरिडीह के समझ रखा। जलसहिया नीतू देवी कि बताया की उनके गांव में शौचालय निर्माण होने की वजह से बहुत लाभ मिला हैं। उन्होंने ने बताया कि अपने क्षेत्र में चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत मैंने अपने क्षेत्र में सभी ग्राम वासियों को जागरूक किया तथा प्रेरित किया। लाभुक पार्वती देवी ने बताया कि शौचालय होने की वजह से हमारी बहन बेटियों को घर से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है शौचालय बनने से बहुत लाभ मिला है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *