imran-khan-pmpak

भारतीय स्टाफ के पाकिस्तान छोड़ने से भारत का इंकार

नई दिल्ली/लहौर: भारतीय राजनयिक स्टाफ के कम से कम 13 सदस्यों के शनिवार को पाकिस्तान छोड़ने की रपट से भारतीय विदेश मंत्रालय ने इंकार किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ स्टाफ ईद मनाने के लिए परिवार सहित भारत आ रहे हैं, और भारतीय राजनयिकों के पाकिस्तान छोड़ने की बात में सच्चाई नहीं है।

इससे पहले एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रपट में कहा गया था कि रायनयिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय राजनयिक स्टाफ के 13 सदस्यों ने पाकिस्तान छोड़ दिया है और वे वाघा बॉर्डर के जरिए भारत पहुंचे हैं।

जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को खत्म करने व सभी द्विपक्षीय व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है।

प्रधानमंत्री इमरान खान की सूचना एवं प्रसारण मामलों की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के रुख को स्पष्ट किया और कहा कि पाकिस्तान अपने पुराने रुख पर कायम है और वह अपने देश के हितों की रक्षा करेंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने कैबिनेट के सदस्यों को कहा कि वह सोशल मीडिया का सहारा लेकर कश्मीर मामले पर भारतीय बलों द्वारा किए जा रहे कार्यो का पर्दाफाश करें।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *