झारखंड में झाविमो की सरकार बनेगी तो 85% विस्‍थापितों को मिलेगा रोजगार : बाबूलाल मरांडी

रांची: बाबूलाल मंराडी ने कहा कि लोगों का विश्वास हम पर बढ़ता जा रहा है। झारखंड विकास युवा मोर्चा के सुप्रीमो मरांडी कहते हैं, भाजपा ने हमेशा विस्थापितों की उपेक्षा की है। यदि प्रदेश में जेवीएम की सरकार बनी तो 85 प्रतिशत विस्थापितों को रोजगार दिया जाएगा। पार्टी के डीबडीह कार्यालय में सोमवार को आहूत मिलन समारोह के तहत विस्थापितों की लड़ाई लड़ अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व युवा कांग्रेसी कुणाल शाहदेव ने कई समर्थकों सहित झाविमो का दामन थाम लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, संचालन राम मनोज साहू और धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना बड़ाईक ने किया। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ कुणाल शाहदेव पार्टी कार्यालय पहूंचे।

बाबूलाल मंराडी ने कहा कि कुणाल जैसे युवाओं के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सभी को चुनावी अभियान में जूट जाने की जरुरत है। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो, छात्र मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार रिंकु, केंद्रीय मीडिया प्रभारी तौहिद आलम, युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष सूरज टोप्पो, राहुल शाहदेव, बल्कू उरांव व ऐनूल हक मौजूद थे। झाविमो का दामन थामने वालों में मो फिरोज, महेंद्र मिर्धा, चिंटू उरांव, ललन प्रसाद, पूनम उरांव, बसंती देवी, गुड़िया देवी, गीता देवी, आशिष नाथ शाहदेव, रुपेश बैठा, दिनेश गुप्ता, विष्णु महतो के अलावे कई लोग शामिल हैं।

FACT FOLD

We tell the stories that matter
Visit Us: FACT FOLD @ YOUTUBE

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
सोशल मीडिया पर मनमाना पोस्‍ट शेयर करनेवाले कर्मचारी सावधान! झारखंड सरकार की चेतावनी

February 5, 2025/

रांची: झारखंंड सरकार ने एक परिपत्र जारी करते हुए राज्‍य सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों को सचेत किया है कि वे सोशल…

ट्रंप ने शुरू किया अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना, 205 लोगों को लेकर निकला अमेरिकी सैन्य विमान

February 5, 2025/

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी वादों के अनुसार मास डिपोर्टेशन योजना के तहत अवैध भारतीय प्रवासियों के…

Edit Template
Scroll to Top