priyanka-gandhi6

एसपीजी सुरक्षा हटाये जाने पर प्रियंका ने इसे राजनीति का हिस्सा करार दिया

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी फैमिली को मिला एसपीजी सुरक्षा कवर हटाने के सरकार के फैसले को राजनीति करार दिया है। हाल ही में गृह मंत्रालय ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा कवर वापस ले लिया था। अब इन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जिम्मे गांधी परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Scroll to Top