gonjhu

डॉ गिरिधारी राम गौँझू नहीं रहे..!

समाचार दु:खद है।। झारखंड की संस्‍कृति, भाषा व सामाजिक उत्‍थान के लिये हमेशा संघर्ष प्रणेता डॉ गिरिधारी राम गोंझू का असमय निधन हो गया है। उन्‍होंने आज गुरूवार 15 अप्रैल 2021 को रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल में अंतिम सांस लीं। उन्‍हें हर्ट अटैक आया था। 

डॉ गिरिधारी राम गौंझू रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कई नागपुरी साहित्य की रचना की है। नागपुरी साहित्य को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी भी थे। 

डॉ गिरिधारी राम गौंझू के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि काफी पहले वे कोमा में चले गये थे। इसके बाद धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। वे हमेशा नागपुरी साहित्य-संस्कृति की मुखर आवाज रहे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *