आम चुनाव से पहले सीबीआई जांच से बचने के लिए मायावती ने दिग्‍विजय पर फोड़ा ठीकरा !

नई दिल्‍ली: बसपा प्रमुख मायावती ने आज कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इंकार कर दिया। मायावती ने इसका ठीकरा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर फोड़ा है। इसके बाद कांग्रेस ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मायावती ने अपनी भावना वयक्त की हैं, जिसका हम आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस में अपना पूरा विश्वास जताया है। जिसका हम सम्मान करते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल, सोनिया और मायावती तीनों मे सद्भाव है और कोई चौथा व्यक्ति बीच में नहीं आ सकता है। सूरजेवाला ने कहा कि अगर कपड़े में सलवटें हैं तो हम सद्भाव और प्रेम के साथ बैठकर उन्हें दूर कर लेंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता की पहल पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गठबंधन न होने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिग्विजय को भाजपा का एजेंट बताया। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बसपा से गठबंधन करना चाहते थे।

मायावती ने दिग्विजय को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी बसपा से गठबंधन के पक्ष में है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ व स्वार्थी नेता ऐसा नहीं चाहते हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि बसपा मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से इसलिए गठबंधन नहीं करना चाहती है। क्योंकि मायावती सीबीआई से डरती है, जिसका जवाब मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

FACT FOLD

We tell the stories that matter
Visit Us: FACT FOLD @ YOUTUBE

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
सोशल मीडिया पर मनमाना पोस्‍ट शेयर करनेवाले कर्मचारी सावधान! झारखंड सरकार की चेतावनी

February 5, 2025/

रांची: झारखंंड सरकार ने एक परिपत्र जारी करते हुए राज्‍य सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों को सचेत किया है कि वे सोशल…

ट्रंप ने शुरू किया अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना, 205 लोगों को लेकर निकला अमेरिकी सैन्य विमान

February 5, 2025/

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी वादों के अनुसार मास डिपोर्टेशन योजना के तहत अवैध भारतीय प्रवासियों के…

Edit Template
Scroll to Top