फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर बरसे भाजपा सांसद वरुण गांधी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने 1947 में मिली आजादी के बारे में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उनकी तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि यह लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार है। वरुण ने कंगना रनौत की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सोच को पागलपन कहा जाए या फिर देशद्रोह?

कंगना रनौत के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए वरुण गांधी ने ट्वीट किया , कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?

दरअसल , एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने 1947 में मिली आजादी की तुलना भीख से करते हुए कहा था कि 1947 में मिली आजादी , आजादी नहीं भीख थी और असली आजादी तो 2014 में मिली है।

आपको बता दें कि 2014 में ही भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई थी। हाल ही में कंगना रनौत को देश के प्रतिष्ठित अवार्ड पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

हाल के दिनों में भाजपा सांसद वरुण गांधी किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा , गन्ने भुगतान के मूल्य और धान की खरीद जैसे मुद्दों पर अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। वरुण गांधी के बयानों की वजह से पार्टी के लिए कई बार असहज स्थिति भी उत्पन्न हुई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर संदेश देने की कोशिश भी की लेकिन इसके बाद भी वरुण लगातार अपनी सरकार के कामकाज को लेकर ट्वीट करते रहे और अब उन्होंने आजादी के मसले पर कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर भी निशाना साध दिया।

FACT FOLD

We tell the stories that matter
Visit Us: FACT FOLD @ YOUTUBE

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
सोशल मीडिया पर मनमाना पोस्‍ट शेयर करनेवाले कर्मचारी सावधान! झारखंड सरकार की चेतावनी

February 5, 2025/

रांची: झारखंंड सरकार ने एक परिपत्र जारी करते हुए राज्‍य सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों को सचेत किया है कि वे सोशल…

ट्रंप ने शुरू किया अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना, 205 लोगों को लेकर निकला अमेरिकी सैन्य विमान

February 5, 2025/

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी वादों के अनुसार मास डिपोर्टेशन योजना के तहत अवैध भारतीय प्रवासियों के…

Edit Template
Scroll to Top