rape

कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से रेप

कलबुर्गी (कर्नाटक):  एक चौंकाने वाली घटना में कलबुर्गी के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दूसरे शख्स ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है। यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे आरोपी वार्ड में घुसा और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया। पीड़ित महिला का सात माह से अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रह्मपुरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *