flesh-business

शिवराज के राज में खूब पनपा देह-व्यापार का धंधा

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही अपने को प्रदेश के बेटे-बेटियों का मामा कहें लेकिन उनके शासन में प्रदेश में बलात्कार भी चरम पर पहुंचे और देह-व्यापार का धंधा भी।

भाजपा नेता विकास जैन उर्फ टीनू के ग्वालियर में स्पॉ की आड़ में पूर्वोत्तर की लड़कियों को मजबूर करके उनसे देह व्यापार कराने का मामला तो राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित रहा। टीनू के भाजपा नेताओं से संबंध भी जगजाहिर हैं। कैलाश विजयवर्गीय का तो वह बहुत ही करीबी है। यहां तक कि जेल से छूटने के बाद वह फिर से कैलाश विजयवर्गीय के साथ सक्रिय हो गया है।
 
भाजपा नेताओं के बलात्कारों में शामिल होने के मामले लगातार सामने आते रहे और साबित हो गया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में ही बलात्कार और देह-व्यापार पनप रहा है।
 
ताजा मामला इंदौर का है। नईदुनिया के मुताबिक, जहां प्रदेश की साइबर सेल ने वेबसाइट के जरिए देह-व्यापार कराने का मामला उजागर किया है। पकड़ा गया दलाल सागर जैन उर्फ सैंडो वेबसाइट के जरिए सौदे करता था और विदेशी लड़कियां, मॉडल और कॉलगर्ल सप्लाई करता था।
 
सैंडो जैन के इस कारनामे में उसका भाई कपिल जैन, उसकी मां और प्रेमिका भी शामिल हैं। भाई पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
साइबर पुलिस ने करीब एक साल पहले ऑनलाइन देह-व्यापार कराने वाले गिरोह के सरगाना सागर उर्फ सैंडो जैन, उसके भाई कपिल जैन, हर्षल झा, और विकास दत्ता उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया था।
 
ये गिरोह नेताओं, अफसरों और अन्य लोगों को भी लड़कियों की सप्लाई करता था और सब कुछ बड़े नामों की जानकारी में हो रहा था।
 
ये गिरोह सुबिना डॉट कॉम, सुबिना खान डॉट कॉम, रति सलूजा डॉट कॉम के नाम से अश्लील वेबसाइट बनाए था और देहव्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध करवाता था।
 
गिरोह के दलालों ने गिरफ्तार आरोपितों ने बताया था कि गिरोह में सागर का भाई धर्मेंद्र उर्फ कालू जैन भी शामिल है। पुलिस ने कालू की काफी तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया था। जब वह जमानत के लिए कोर्ट आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद सागर की मां और प्रेमिका गिरोह का संचालन कर रही है। –महेंद्र नारायण सिंह यादव (साभार: सबरंग)


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *