वोटिंग से पहले CM आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस; बोलीं- मैंने तो शिकायत की, बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। ठीक एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने CM आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन पर केस दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थक मनीष बिधूड़ी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने आतिशी के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई किया है।

दिल्ली पुलिस ने रिप्लाई में लिखा- 3-4 फरवरी की रात 12:30 बजे, कालकाजी से AAP उम्मीदवार 50-70 लोगों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पाई गई। पुलिस ने उन्हें आदर्श आचार संहिता (MCC) के चलते रास्ता खाली करने को कहा। फ्लाइंग स्क्वॉड की शिकायत पर, पीएस गोविंदपुरी में BNS की धारा 223 और RP एक्ट 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आतिशी ने दिल्ली पुलिस का रिप्लाई करते हुए लिखा- चुनाव आयोग भी गजब है। रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। राजीव कुमार जी आप इलेक्शन प्रोसेस कि कितनी धज्जियां उड़ाएंगे।

दरअसल, CM आतिशी ने आरोप लगाया था कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गुंडे कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं। जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है।

अपने आरोप को साबित करने के लिए आतिशी ने X पर कई वीडियो शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, मनीष बिधूड़ी जी- जो रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे हैं। कालकाजी के वोटर ना होते हुए भी कालकाजी में घूम रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन कार्यवाही करेगा।

CM आतिशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया। बाद में उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें बताया कि वीडियो वाला व्यक्ति रमेश बिधूड़ी का भतीजा नहीं बेटा है।

इधर, आतिशी के आरोप पर रमेश बिधूड़ी ने एक पोस्ट में लिखा- ये हार की बौखलाहट है। कुछ दिन पहले किसी और का फोटो दिखा कर उसे मनीष बिधूड़ी बोल रही थीं। आज किसी और को बता रही हैं।

3 फरवरी को थम गया चुनाव प्रचार दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार को वोटिंग होगी और शनिवार को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

FACT FOLD

We tell the stories that matter
Visit Us: FACT FOLD @ YOUTUBE

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
सोशल मीडिया पर मनमाना पोस्‍ट शेयर करनेवाले कर्मचारी सावधान! झारखंड सरकार की चेतावनी

February 5, 2025/

रांची: झारखंंड सरकार ने एक परिपत्र जारी करते हुए राज्‍य सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों को सचेत किया है कि वे सोशल…

ट्रंप ने शुरू किया अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना, 205 लोगों को लेकर निकला अमेरिकी सैन्य विमान

February 5, 2025/

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी वादों के अनुसार मास डिपोर्टेशन योजना के तहत अवैध भारतीय प्रवासियों के…

Edit Template
Scroll to Top