giriraj-singh

राम मंदिर को लेकर हिंदुओं का धर्य जवाब दे रहा : गिरिराज

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने में देरी होने से हिंदू आपे से बाहर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हिंदुओं का धैर्य जवाब दे गया तो क्या कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मंत्री ने कहा, “नेहरू (जवाहरलाल) चाहते तो राम मंदिर का मुद्दा विवादित नहीं होता। फिर कांग्रेस ने समाधान के रास्ते बंद कर दिए। और जब अदालत इस मुद्दे पर सुनवाई करने वाली थी तो कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने वही किया।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। भगवान राम हिंदुओं की आस्था का मुद्दा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। अब हिंदुओं का सब्र जवाब दे रहा है। किसी को अंदाजा नहीं है कि अगर हिंदुओं का धर्य जवाब दे गया तो फिर क्या होगा।”

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायाल ने अयोध्या मुद्दे की सुनवाई जनवरी 2019 तक के लिए टाल दी है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *