55+ आयु वर्ग के अविनाश कुमार तिवारी बैडमिंटन प्रतियोगिता जीता

धनबाद में आयोजित कोल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 में सीसीएल मुख्यालय, रांची में पदस्थापित अविनाश कुमार तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया। 55+ आयु वर्ग के पुरूष एकल वर्ग में तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत वर्ष के विजेता व एन सी एल, सिंगरौली के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राजीव घोष से तीन सेटों में जीत दर्ज किए।
तिवारी जीत के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले कि मेरी यह जीत मेरी मेहनत के साथ-साथ सीसीएल मुख्यालय और खेल विभाग का खेल को प्रोत्साहन और उनके समर्पण का परिणाम है।
मैं हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को कहना चाहता हूं कि आप उम्र से खुद को लाचार नहीं समझें केवल आप अपनी मेहनत पे अटूट विश्वास रखें। आप हर जगह जीत हासिल करेंगे।