09 अगस्त 2026: आज विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश में World Indigenous People’s Day यानी विश्व आदिवासी दिवस की धूम है। बधाई और शुभकामनाओं के संदेशों का सिलसिला जारी है। झारखंड के राज्य सभा सांसद परिमल नथवानी ने भी अपने सोशल मीडिया हैन्डल्स से झारखंड और विश्व के आदिवासियों के नाम अपना संदेश दिया है – “झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, जीवंत परंपराओं और प्रकृति के साथ उसके गहरे जुड़ाव में निहित है। विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, उनके पारंपरिक ज्ञान, अमूल्य योगदान और सांस्कृतिक धरोहर को विनम्र नमन।“
वीडियो प्ले करने के लिये ऊपर फोटो पर क्लिक करें..

Leave a Reply