dhanbad_nigamkarmi

छठ को देखते हुये काम पर लौट सकते हैं सफाईकर्मी, आगे जारी रहेगा आंदोलन

धनबाद : धनबाद नगर निगम के हड़ताली कर्मियों ने छठ महापर्व के मद्दे नजर अपने हड़ताल को जल्द खत्म करने के संकेत दिये हैं। आपको बता दें कि दीपावली से ठीक पहले निगम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से निगम की मुश्किलें बढ़ गई थी। शहर में साफ-सफाई का काम ठप पर गया था। धारा 144 लागू होने के कारण मजदूरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था।

यही वजह है कि मजदूरों की कई मांगों पर निगम ने विचार करने का निर्णय लिया और उस पर सकारात्मक रुख अख्तियार किया। जिसके बाद मजदूर संगठनों ने भी छठ महापर्व का हवाला देते हुए कहा कि वह भी पूजा के मद्देनजर हड़ताल को जल्द खत्म करने की दिशा में पहल करेंगे और शहर की साफ-सफाई में जुट जायेंगे।

वहीं नेतृत्व कर रहे  झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के अंजनी कुमार ने कहा कि निगम की ओर से प्रस्ताव आया है। सफाई कर्मियों का अक्टूबर माह तक का भुगतान हो चुका है। वहीं छठ महापर्व को देखते हुए सफाई कर्मी काम पे लौटने के मूड में हैं आगे आंदोलन चलता रहेगा।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *