ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, शिक्षा और निवेश में सहयोग पर बनी सहमति

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थिति मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल श्री बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस बैठक के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

इन प्रमुख क्षेत्रों पर हुई चर्चा:

शिक्षा और कौशल विकास: दोनों पक्षों के बीच राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के अवसरों को बढ़ाने पर सहमति बनी।

खनिज एवं निवेश: झारखंड की समृद्ध खनिज संपदा को ध्यान में रखते हुए मिनरल्स सेक्टर और औद्योगिक निवेश में सहयोग की संभावनाओं पर बात हुई।

संस्कृति, खेल एवं पर्यटन: सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ पर्यटन और खेल जगत में भी मिलकर काम करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल (कोलकाता) की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी सुश्री एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं।

IPRD Jharkhand Avatar