झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने जताया गहरा शोक

रांची/जमशेदपुर: झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने जमशेदपुर में नेशनल हाईवे पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना में राज्य सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री सुश्री त्रिषा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सांसद परिमल नथवाणी ने मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह को एक शोक संदेश भेजकर इस कठिन समय में अपनी संवेदना व्यक्त की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि इतनी कम उम्र में बेटी का निधन माता-पिता के लिए अत्यंत दुखद और व्यथित कर देने वाला है। जीवन में हुई इस अपूरणीय क्षति को किसी भी प्रकार से पूर्ण नहीं किया जा सकता।

भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना करते हुए सांसद ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और मंत्री जी तथा उनके शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने एवं मन को स्वस्थ रखने की शक्ति दें। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

admin Avatar