laddakh_mp_resigns

लद्दाख से BJP सांसदने पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा दिया

लोकसभा में लद्दाख क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले थुपस्तान छवांग ने सदन और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रैना ने बताया कि आध्यात्मिक जीवन गुजारने के लिए और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से छवांग (71) ने इस्तीफा दिया है।
रैना ने कहा कि छवांग ने निजी वजह से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के सांसद ने बुधवार को अपने पत्र में कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने सांसद के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। छवांग दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
रैना ने कहा कि सांसद पिछले एक साल से जोर दे रहे थे कि वह राजनीति छोड़ना चाहते हैं और आध्यात्मिक जीवन गुजारना चाहते हैं। पार्टी के राज्य प्रमुख ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी थीं। थुप्सतान छवांग 1972 में पहली बार रियासत की सियासत में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सईद मीर कासिम के लद्दाख दौरे पर विरोध-प्रदर्शनों का आयोजन किया था।
उन्होंने लद्दाख में लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने और लद्दाख प्रांत को केंद्र शासित राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन भी किए हैं।
 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *