गिरिडीह: झारखंड प्रदेश में सरकार द्वारा झारखंडी हित के खिलाफ जो भी निर्णय लिए गए हैं पार्टी उस का हमेशा विरोध की है। हमने सरकार को 2 महीने तक का समय दिया है की झारखंड में जितने भी तरह के अनुबंध कर्मी हैं सब हमारे अंग हैं। उनकी जन भावना के साथ हमें जुड़कर चलना चाहिए। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह से रांची लौटने के क्रम में सरिया स्थित आजसू जिला सचिव अनूप कुमार पांडे के यहां पत्रकारों से कही। वहीं उन्होंने कहा कि चाहे पारा टीचर हों, सेविका, सहायिका या मनरेगा कर्मी हों वह हमारे अंग हैं। यदि हमारे कोई अंग में दर्द हो और उसका इलाज ना हो तो हमारा शरीर काम नहीं कर सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य के 5200000 बच्चे जो गरीब तबके के हैं सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। पारा शिक्षकों की हड़ताल पर चले जाने से आज बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। जिससे राज्य का विकास का पहिया बाधित हो सकता है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में 81 विधानसभा में अपना उम्मीदवार देंगे। कोलेबिरा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि यह झारखंड आंदोलनकारी की जीत है लोगों ने जंगल बचाओ अभियान के संघर्षशील नेता को जनादेश दिया है जिसका वे सम्मान करते हैं वही पारा शिक्षक नेतृत्व करता हूं ने 1 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए शीतकालीन सत्र में कार्य स्थगन प्रस्ताव का आग्रह किया है इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित वहीं सरिया पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी।
