Author: admin
-

पाकिस्तान सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अगले वर्ष होने वाले गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक श्रद्धालुओं को जाने में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इस कॉरिडोर का निर्माण पंजाब में गुरुदासपुर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक किया जाएगा।…
-

उमर ने राम माधव को पाकिस्तान से संबंध साबित करने की दी चुनौती
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को भाजपा नेता राम माधव से नेशनल कांफ्रेंस पर पाकिस्तान से संबंधों के आरोपों को साबित करने या माफी मांगने की चुनौती दी। अब्दुल्ला ने राम माधव को नरम पड़ने और यह कहने पर मजबूर कर दिया कि वह किसी…
-

चौतरफा हमले के बीच राज्यपाल ने जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा भंग करने का बचाव किया
जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा भंग करने के निर्णय की मुख्यधारा की पार्टियों द्वारा आलोचना के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया कि पूर्व में विरोधी रही पार्टियों का यह महागठबंधन अवसरवादी था और यह राज्य के हित में नहीं था। भाजपा के…
-

निश्छल प्रेम और जड़ से जुड़े रहने की गाथा है ‘जंगल के आगे’
1968 में ब्लैकवूड द्वारा प्रकाशित सीता रत्नमाला की ‘जंगल के आगे’ आत्म स्ंास्मरण निश्छल प्रेम और जड़ से जुड़े रहने की अनूठी गाथा है. यद्यपि मौलिक रूप से यह आत्म संस्मरण अंग्रेजी में ‘बियोंड द जंगल’ (1968) के नाम से प्रकाशित है, लेकिन भारत के इस पहले आदिवासी आत्म संस्मरण का हिंदी अनुवाद कर अश्विनी…
-

कमलनाथ के ‘मुस्लिम वोट’ के वीडियो से घमासान
भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का कथित तौर पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मुस्लिम मतदान केंद्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की बात कर रहे हैं। कमलनाथ के इस कथित वीडियो को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है और चुनाव आयोग तक शिकायत करने की बात कह रही…
-

विश्व प्रसिद्घ सोनपुर मेला शुरू, हाथियों की नहीं होगी बिक्री
हाजीपुर: बिहार के सारण और वैशाली जिले की सीमा पर लगने वाले विश्व प्रसिद्घ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया। इस साल 32 दिनों तक चलने वाला यह मेला यहां आने वाले लोगों के लिए सज-धज कर तैयार है। मेले में घोड़ों की बिक्री हो सकेगी जबकि हाथियों…
-

2 लाख मतदाताओं वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में 35,000 नामों का सूची से गायब होना क्या महज़ इत्तेफाक है?
राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर विधानसभा को ही प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट माना जाता है. यहां लगभग 2 लाख मतदाता हैं. जीत-हार का अनुमान लगाने निकलने पर जिस भी गली से हम गुज़रे, वहां दस में से आठ ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से सत्तापक्ष की तरफ़ से विधायक रहे व्यक्ति ने शहर…
-

पीडीपी के अरमानों पर पानी फिरा, राज्यपाल ने भंग की जम्मू-कश्मीर विधानसभा
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज विधानसभा भंग कर दी है। इसी के साथ राज्यपाल ने पीडीपी, नेशनल कॉफ्रेंस, कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि राज्य में नए सिरे से चुनाव होंगे। बता दें कि आज ही पीडीपी ने राज्यपाल को 56 विधायकों…
-

धूम्रपान नहीं करने वालों में भी सीओपीडी रोग आम : चिकित्सक
नई दिल्ली: दुनिया भर में क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज (सीओपीडी) पांचवां सबसे घातक रोग बन चुका है। विश्व में तीन करोड़ से अधिक जिंदगियों को प्रभावित करने वाले सीओपीडी को हमेशा धूम्रपान करने वालों का रोग माना जाता रहा है लेकिन अब नॉन स्मोकिंग सीओपीडी विकासशील देशों में एक बड़ा मामला बन चुका है। सीओपीडी 50…
-

मार्च तक बंद हो जाएंगे 50 फीसदी एटीएम : कैटमी
मुंबई: उद्योग संगठन कान्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नकदी प्रबंधन योजनओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे। कैटमी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में इस समय तकरीबन दो लाख…
-

नोटबंदी, जीएसटी ने देश में आर्थिक अराजकता पैदा की : मनमोहन
इंदौर: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी और जीएसटी के निर्णय को आर्थिक अराजकता पैदा करने वाला फैसला करार दिया। डॉ. सिंह ने बुधवार को यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “नोटबंदी और जीसएटी के नासमझ…
-

कश्मीर में पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सरकार जल्द ही : पीडीपी
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता अल्ताफ बुखारी ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की जनता को राज्य में सरकार गठन पर जल्द ही ‘अच्छी खबर’ मिलेगी। बुखारी ने संवाददाताओं से कहा कि जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है क्योंकि पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाने का निर्णय लिया है।…
-

गुमला शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला
गुमला: हर साल की भांति इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर अंजुमन इस्लामिया गुमला के बैनर तले एक विशाल जुलूस बाजार तांड मोती मस्जिद के समीप से निकाली गई। ।जुलूस में मदरसा इस्लामिया, फैज ए आम गुमला, मदरसा फैजाने मुस्तफा, मदरसा अश दकिया , अरमई…
-

स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ मां सामाजिक अर्थव्यवस्था की बुनियाद- ऋचा संचिता, सचिव जेसोवा
रांची : झारखंड आईएएसऑफिसर्स वाइब्स एसोसिएशन (जेसोवा) की सचिव श्रीमती रिचा संचिता ने कहा कि स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ मां सामाजिक अर्थव्यवस्था की बुनियाद हैं। इन्हें कुपोषण से बचाने तथा शैक्षिक संस्कार देने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। जेसोवा एक सामाजिक संगठन है जो झारखंड के सामाजिक तथा आर्थिक विकास…
-

रघुवर दास ने झारखण्डवासियों को मिलाद-उन-नबी की बधाई दी
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्डवासियों को मिलाद-उन-नबी की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में मिलाद-उन-नबी के जुलूस में सम्मिलित होते हुए भाईचारा और शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने का आह्वान किया।