suraj_besra

कोरोनाग्रस्‍त सूरज सिंह बेसरा (आजसू के संस्‍थापक महासचिव) का बिलखना.. 

आजसू के संस्‍थापक महासचिव सूरज सिंह बेसरा कोरोना से ग्रस्‍त हैं। हालत अच्‍छी नहीं है।    उनका बिलखना वाकई मर्माहत कर रहा है। याद कीजिए झारखंड अलग राज्‍य आंदोलन के वह दिन.. बेसरा की एक आवाज पर हजारों झारखंडी-आदिवासी युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते थे। आज ऐसे ही नेतृत्‍व के बूते बिहार से अलग राज्‍य के अस्तित्‍व में आया झारखंड। बेसरा का यह वीडियो दर्शा रहा है प्रकृति के प्रकोप के सामने आदमी कितना बेबस हो जाता है। झारखंड सरकार और संस्‍थाओं को चाहिए कि वे तत्‍काल सूरज सिंह बेसरा को मेडिकल सहायता उपलब्‍ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। आखिर बेसरा उन शीर्ष आंदोलनकारियों में शामिल हैं जिससे झारखंड को पहचान मिली। बेसरा का बिलखता हुए वीडियो आपको भी मर्माहत कर जाएगा..