स्वर्गीय कार्तिक उरावं व स्व. सुमति उरावं की पुत्री और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती गीताश्री उरावं का यह इंटरव्यू थोड़ा लंबा जरूर है लेकिन मुद्दों की विशिष्टता इसे रोचक बना देती है। इंटरव्यू किया है पत्रकार केलि किसलय ने। केलि पायोनियर अखबार में विशेष संवाददाता हैं और देश विदेश के कई वेब पोर्टल के लिए रिपोर्ट करती रही हैं। मानव तस्करी के खिलाफ उनकी रिपोर्ट्स के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। गीताश्री उरावं के इस इंटरव्यू में उभरे चर्चित मुद्दे निम्न हैंः – गीताश्री उरावं को कांग्रेस की ओर से लोकसभा का टिकट क्यों नहीं मिला? – देश भर में महिलाओं को इसबार सबसे कम टिकट मिला, कौन जिम्मेवार? – लोहरदगा सहित कई सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी कमजोर क्यों? – महागठबंधन कितना सफल है झारखंड में? – झारखंड के मुद्दों पर कांग्रेस आलाकमान का रवैया क्या है? – आदिवासियों की बदहाली के लिए जिम्मेवार कौन है? चुने गए आदिवासी जनप्रतिनिधि क्यों नकारा साबित होते हैं सदनों (लोकसभा और विधान सभा) में? – झारखंड में भूखमरी पर सवाल? – जनजातीय भाषाओं संस्कृति की दशा और दिशा? – पारा शिक्षकों के भविष्य को लेकर सवाल? – क्या झारखंड के वनों में रह रहे 15 लाख आदिवासी बेघर हो जाएंगे? – झारखंड से पलायन और मानव तस्करी क्यों और क्या है समाधान? – झारखंड की मंद विकास गति के लिए जिम्मेवार कौन? आशा है यह इंटरव्यू आपको पसंद आयेगा। अपनी टिप्पणी कमेन्ट सेक्शन में अवश्य दें। पसंद आये तो लाइक और शेयर करें। और हां, अगर अबतक हमारे इस चैनल को सब्सक्राईब नहीं किया है तो तुरंत सब्सक्राईब करें। यह बिल्कुल निःशुल्क है। इससे हमारे आनेवाले वीडियो आपतक शीघ्र पहुंचेंगे।