ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी के संस्‍थापक एस के झा का निधन

रांची, ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी, इटकी रोड: अस्‍सी के दशक में स्‍थापित रांची के इटकी रोड स्थित ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी के संस्‍थापक और स्‍थानीय लोगों के चहेते सामाजिक कार्यकर्त्‍ता एस के झा का 06 अप्रैल 2026 को देर रात साढ़े ग्‍यारह बजे उनके आवास पर ही निधन हो गया। स्‍वर्गीय झा के निधन से पूरी कॉलोनी में मातम की स्थिति है।

दिनांक 07 अप्रैल मंगलवार को पूर्वाहन् साढ़े ग्‍यारह बजे उनकी शवयात्रा उनके कॉलोनी स्थित आवास से निकलेगी जो सीधा हरमू मुक्तिधाम जाएगी। वहीं उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। यह जानकारी उनके पुत्र सुजीत कुमार झा ने दी है।

उनके अग्रज पुत्र सुनील कुमार झा ने बताया कि स्‍वर्गीय मिश्रा चंद रोज पहले ही अपने पैतृक गांव (बिहार) से लौटे थे। सुजीत झा ने बताया कि उनका निधन कार्डियक अरेस्‍ट से हुआ। सांसें बंद होने से चंद मिनट पहले वे बेचैनी का अनुभव कर रहे थे। स्‍वर्गीय झा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए श्रद्धांजलि! ईश्‍वर उनके परिजनों को दु:ख और विरह को सहने की शक्ति प्रदान करे।