“रांची में ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 का शुभारंभ, डिफेंस सेक्टर में झारखंड की संभावनाओं पर CM सोरेन ने दिया जोर”

रांची, 19 सितम्बर 2025: टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” (डिफेंस एक्सपो) का शुभारंभ राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक है और झारखंड डिफेंस सेक्टर में बड़ी संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने बताया कि यहां रक्षा उद्योग में काम आने वाले रॉ-मैटेरियल और यूरेनियम की प्रचुर उपलब्धता है। उन्होंने एचईसी जैसे उद्योग संस्थानों की भूमिका का उल्लेख करते हुए इसकी वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और केंद्र-राज्य सहयोग से उद्योगों को सशक्त बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से झारखंड डिफेंस इंडस्ट्री के नए आयाम गढ़ सकता है।

इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, सीडीएस श्री अनिल चौहान, पूर्वी कमान के उच्च अधिकारी, मुख्य सचिव, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। देशभर के विशेषज्ञ, तकनीकी संस्थान व MSMEs ने भी एक्सपो में भाग लिया।

Scroll to Top