कुछ लोग गांधी को हटाकर RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते : सोनिया गांधी

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार समेत RSS पर जोरदार निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग गांधी को हटाकर अब RSS को देश का प्रतीक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने कहा जो भी लोग गांधी को देश से हटाकर आरएसएस को प्रतीक बनाने में जुटे हैं मैं उनको बता देना चाहती हूं कि उनके ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं।

कांग्रेस वर्करों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी। लेकिन आरएसएस को उनसे भी आगे दिखाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मौजूद समय में भारत जहां पहुंचा है उसके पीछे गांधी का अनुसरण और उनके रास्ते पर चलकर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गांधी का नाम लेना तो आसान है, लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।

सोनिया गांधी आरएसएस को देश का प्रतीक बनाने के लिए कई लोग इन दिनों सक्रिय हैं, लेकिन गांधी के रास्ते से हटकर किसी और को आगे रखना बहुत मुश्किल है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते से हटकर अपनी दिशा में ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, पिछले कुछ वर्षों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला कारोबार करके वे अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं।

इन सबके बावजूद भारत नहीं भटका है क्योंकि हमारे मुल्क में गांधी के विचारों की आधारशिला है। यही वजह है कि RSS को प्रतीक बनाने में जुटे लोगों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी।

उन्होंने कहा कि इन दिनों कुछ लोगों ने गांधी के विचारों को उल्टा करने की ठान ली है। वो लगातार इस कोशिश में भी जुटे हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं RSS देश का प्रतीक बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है।

Add new comment