समय सबसे बड़ी पूंजी, वक्‍त पर फैसला नहीं करना सरकार की सबसे बड़ी समस्या- बोले न‍ित‍िन गडकरी

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

भाजपा संसदीय बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटाए जाने के बाद से ही इसके कई सियासी मायनें निकाले जा रहे हैं। इस बीच नितिन गडकरी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर फैसला नहीं लेती है यह सबसे बड़ी समस्या है।

नितिन गडकरी ने अपने इस बयान से केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, समय ही हमारा असली धन है और सरकार विकास कार्यों को लेकर समय पर फैसला नहीं ले रही है, यह बड़ी समस्या है। गडकरी ने यह बयान नेशनल कन्वेंशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स के सम्मलेन में दिया है। गौरतलब है कि नैटकॉन 2022 का आयोजन मुंबई में किया गया था।

गडकरी ने कहा कि भारत में निर्माण क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन इसके लिए हमें विश्व की नई तकनीक को अपनाना होगा। हमें निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के ऑप्शन भी खोजने होंगे ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना की लागत को कम किया जा सके।

पीएम मोदी के दोस्त अडानी की वजह से MSP लागू नहीं हो रही, एक तरह से देश को बेचने की तैयारी, बोले सत्यपाल मलिक
पैसे की कोई दिक्कत नहीं: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सच कहूं तो हमारे पास पैसे की कोई दिक्कत नहीं है। बैंक जितना चाहें उतना उधार देने को तैयार हैं। यह मानसिकता का सवाल है। पैसा कोई समस्या नहीं है, लेकिन अफसोस की बात है कि विकास काम समय पर पूरा नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता परियोजना को पूरा करना है। योजनाओं को समय पर किस तरह पूरा किया जाएगा, इसका ध्यान सभी को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विभाग के काम पूरे भारत में सफलता पूर्वक चल रहे हैं।

इससे पहले नितिन गडकरी ने रविवार को भाजपा के सत्ता में आने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किए गए कार्यों को दिया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने मुंबई में कहा कि अटलजी ने कहा था, “एक दिन अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” मैं वहां था। उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।अटल जी, आडवाणी जी, दीनदयाल उपाध्याय और कई कार्यकर्ताओं ने ऐसा काम किया कि आज हम देश और कई राज्यों में मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में है।

Add new comment