giridih_bhagwat

संघ प्रमुख से मिले प्रजापति समाज के लोग

गिरिडीह: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के सरसंघ चालक मोहन मधुकर भागवत  से रविवार को गिरिडीह में प्रजापति समाज  के लोगो ने अनौपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संघ प्रमुख  ने मिट्टी के बर्तन गढ़ने वालों के उज्जवल भविष्यग के लिए सदभावना व्यक्त की । उन्होंखने कहा कि दो दशक पहले प्रचारक के रूप में उनका गिरिडीह आना हुआ था। बाद में सर संघचालक ने विभाग प्रचारक  मुकेस रंजन के आवास पर ही सुबह का जलपान किया और पौने आठ बजे देवघर के लिए प्रस्थान कर गये। कल देर शाम में सघं प्रमुख  गिरिडीह आये थे। प्रचारक मुकेश जी के आवास पर ही शाखा लगायी गयी, प्रार्थना हुई। सुरक्षा कारणों से शाखा में गिने चूने स्वयंसेवक ही मौजूद थे। वही उन्होंने राि‍त्र हल्का भोजन कर रात्रि विश्राम किया। उनके साथ रामद्त चक्रधर जी, रविशंकर जी, सिद्धनाथ जी व जिले के स्वंय सेवक थे। बताया गया कि संघ प्रमुख के गिरिडीह आगमन को लेकर पीरटाड़ से  उनके विश्राम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।

Scroll to Top