Trending

gumla_jvmmeet

झाविमो ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

गुमला: झारखंड विकास मोर्चा की एक बैठक खोरा पंचायत के बहम्नी गांव में महिला मंडल के साथ राशन समस्या को लेकर एक बैठक हुुुई। एक गांव से दूसरे गांव से राशन उठाव करने वालो की सूची तैयार किया गया जिसमें डुमरडीह से 50 व्यक्ति, संवरिया गांव से5 व्यक्ति, असनी से 7 ,धोधरा एवं खोरा से कुछ लाभूकों की सूचि तैयार की गई है।इस समस्या का निदान के लिए महिला मंडल उपायुक्त से मंगलवार को मिलने का विचार किया इस बीच झारखंड विकास मोर्चा के विधानसभा प्रभारी निलेश तिर्की पूर्व मुख्यमंत्री  बाबू लाल मरांडी के विचारो को विस्तार से बतलाया और ग्रामीणों को झारखंड विकास मोर्चा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया साथ में जिला अध्यक्ष सूजीत नन्दा एंव आदिवासि मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र भगत अपने अपने विचार दिए एंव 10 दिसंबर को कार्यकता सह सदस्यता समेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जागृति महिला मंडल, शांती महिला मंडल, विकास महिला मंडल एंव चाला महिला मंडल के सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।सबका एक विचार है की राशन दुकान गांव में हो,गांव में बहुत लोगों का राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधान  मंत्री आवास,उज्जवला योजना के तहत लाभ नहीं मिला है और ना ही बहुतोंं का कार्ड बना है बैठक में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे रधू  महतो,सोमरा उरांव,करमीउरांव,सीरिया,एतवरी, मंगरी ,जिरा,देवंति,सोमंती,सुकरो, सनीता देवी,बिना कूमारी,प्रभा देवी, सुसमा देवी,जम्मूना देवी, बबिता देवी, कुलदिप महतो, करमपाल उरांव,बिलास तिगा इत्यादी उपस्थित थे।

Scroll to Top