गुमला: झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को रौनियार धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने की। बैठक में सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने, संगठन विस्तार, रौनियार वैश्य समाज को अतिपिछड़े वर्ग में शामिल करने, राजनीति में हिस्सेदारी, जनहित से जुड़े कार्यों में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि आज रौनियार समाज किसी परिचय का मोहताज नहीं है, जरूरत है तो हमें एक मंच पर आकर संगठित होकर कार्य करने की। आज हम किसी वर्ग में किसी से कम नहीं है। समाज में आपसी सामंजस्य को मजबूत करना सबसे जरूरी है। प्रदेश महासचिव विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि आज संगठन एक नया आयाम गढ़ रहा है। समाज में जागरूकता आई है लेकिन आज भी समाज में एकजुटता की कमी है, इस खाई को हमें पाटना है। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि राज्य के सभी 24 जिलों में युवा मोर्चा को सशक्त बनाना है और समाज को सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक को प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री रंजीत गुप्ता, सिमडेगा अध्यक्ष मनोरंजन गुप्ता, गुमला अध्यक्ष विनोद प्रसाद, सचिव अनमोल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव दीपक गुप्ता, मुरली मनोहर प्रसाद, विजय दी ग्रेट, शंभू शरणम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में गुमला सहित रांची, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, शंभूलाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्याम गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, गणपत साहू, आनंद गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आशीष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विनय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बजरंग गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, विजय शेखर सोनू, बिहारी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, मुरली मनोहर प्रसाद, रामजी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, विष्णु प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, विजय दी ग्रेट, मनोज प्रसाद, बलराम गुप्ता, अजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में रौनियार समाज के सदस्यों ने भाग लिया। मंच का संचालन संजय गुप्ता ने किया।
सामाजिक सामंजस्य को मजबूत कर आगे बढ़ेंं, सफलता मिलेगी: प्रदेश अध्यक्ष
By
admin
/ December 2, 2018
Read also
Now, mafiosi Chhota Shakeel’s son adopts spiritual path
Uncategorized / August 26, 2018
Kapoor family to sell iconic RK Studio, Kareena nostalgic
Uncategorized / August 26, 2018
Floods ravage Karnataka coffee estates, facing heavy losses
Uncategorized / August 26, 2018