giridih_naxal_arrested

पीरटांड़  पुलिस ने एक बार फिर पकड़ा एक नक्सली

गिरिडीह: पीरटांड़  पुलिस ने एक बार फिर एक नक्सली को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर एस पी के निर्देश पर पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादे  बीते दो माह पूर्व खेता डाबर मुख्य मार्ग के महदूडीह के पास हुए रामेश्वर मियां उर्फ सदाकत अंसारी के हत्या में भी शामिल था।गिरफ्तार नक्सली बैजून  किस्कु उर्फ जूना मरांडी उर्फ लंगड़ा है।इसके निशानदेही पर 80 पीस एक्सप्लोसिव बरामद किया गया है।पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र राय ने बताया कि खेता डाबर के पास स्थित चिरकी नदी के पास चार लोग शराब पी रहे थे इसकी गुप्त सूचना उन्हें मिली।एसपी के निर्देश में छापेमारी किया गया तो जूना मरांडी पकड़ा गया।वहीं अन्य तीन नक्सली भागने में सफल रहे।सभी लोग अजय महतो दस्ते का सक्रिय सदस्य है।  ।भागने वालो में अजय महतो दस्ते का एरिया कमांडर श्याम मुर्मू,दुर्गा टुडू,किशुन शामिल है।पुलिस की माने की यह नक्सली निरंजन सिंह हत्या सहित मधुबन में वाहन जलाने आदि कांड में शामिल  था। 

Scroll to Top