Trending

gumla_atalbihar_bDay

स्व अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिन को  सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

गुमला: दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गुमला नगर मंडल के द्वारा नगर के विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।  नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू अपने टीम के साथ शहर के विभिन्न बूथों पर जाकर संबंधित उस बूथ के अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया और सभी बूथों पर संकल्प लिया गया की सरकार की सभी जनहित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का और इसमें कोई भी व्यक्ति छुटने ना पाए यह भी संकल्प लिया गया। और अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से उन्हें  विजय बनाकर हैट्रिक रचने का संकल्प लिया गया।      सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर मंत्री  सुधीर प्रसाद सोनी श्रीमती बसंती देवी,ब्रज किशोर पाठक अभय गुप्ता  श्रीमती कांति देवी, सीमा कुमारी, सरिता देवी, अशोक मंडल, विनोद कुमार सिंह और अनीता सिंह एवं इन सभी के टीम के सभी सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।  

Scroll to Top