kejriwal

केजरीवाल का कांग्रेस, भाजपा पर गुप्त समझौते का आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गुप्त समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस भाजपा-विरोधी वोटों को विभाजित करना चाहती है। आप नेता ने ट्वीट किया, “जब पूरा देश मोदी-शाह की जोड़ी को हराना चाहता है, वहीं कांग्रेस भाजपा विरोधी वोट को विभाजित कर भाजपा की मदद कर रही है।”

उन्होंने कहा, “अफवाहें हैं कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई गुप्त समझौता है। दिल्ली अब कांग्रेस-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ाई को तैयार है। जनता इस नापाक गठबंधन को हरा देगी।”

केजरीवाल का यह बयान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की उस घोषणा के बाद आया है जिसके तहत दिल्ली कांग्रेस इकाई ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन न करने की इच्छा जताई है।

Scroll to Top