Trending

deepankar

देश की आजादी खतरे में है: दीपांकर

गिरिडीह 23 मार्च: सरिया स्थित भगत सिंह चौक पर आइशा-इंन्नौस के बैनर तले शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का 89 नाम शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले के केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।जहां लोगों ने भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं आइसा-इन्नौस के नेतृत्व में एक परिवर्तन यात्रा भी निकाला गया। जो 23मार्च से 13 अप्रैल  2019 तक पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस परिवर्तन यात्रा को कॉ दीपांकर भट्टाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहादत दिवस जिस दौर में मनाया जा रहा है,देश कठिन दौर से गुजर रहा है। भगत सिंह ने जिस आजादी को लाने का काम किया आजादी खतरे में है।लोकतंत्र खतरे में है।भगत सिंह ने सपना देखा था देश में बराबरी आएगी। लोगों को अपना हक मिलेगा।परंतु आज हमें बराबरी नहीं मिल रही है।इस कठिन दौर में भगत सिंह के विचारों को लेकर आगे बढ़ना है।छात्र-नौजवानों ने सरिया से परिवर्तन यात्रा निकालने का जो काम किया है।यह बहुत जरूरी काम है। भगत सिंह की शहादत से लेकर अंबेडकर जयंती तक व्यक्ति के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए छात्र-नौजवान ने जो नारा दिया है ‘नए देश के वास्ते भगत सिंह अंबेडकर के रास्ते’यह नारा सफल होगा।उन्होंने कहा कि इस बार 13 अप्रैल जालियांवाला बाग कांड का 100 साल पूरे हो रहा है।जालियांवाला बाग जनसंहार के बाद भगत सिंह ने ठान लिया था कि देश को आजाद कर के रहेंगे।आज जलियांवाला बाग के 100 साल हो रहे हैं आज भी इस देश में लाठी गोली की सरकार चल रही है। हिटलर शाही की कोशिश की जा रही है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि आज भाजपा के सभी मंत्री-संत्री अपने आप को चौकीदार कह रहे हैं। अगर वे सच्चे चौकीदार हैं तो चौकीदारों की तरह वेतन लें अन्यथा अपने तरह चौकीदारों को भी वेतन दिलावें।उन्होंने कहा कि आज हम लोग संकल्प ले रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी शाही तथा देश में हादसे व तबाही का जो पूरा दौर शुरू हो गया है।युवा वर्ग उसे नेस्तनाबूद करेंगे।भगत सिंह व अंबेडकर के रास्ते पर मुल्क आगे बढ़ेगा। जनता, किसान,गरीब,अल्पसंख्यक, दलितों,किसानों को पूरा हक मिलेगा।वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाकपा माले झारखंड के पलामू तथा कोडरमा 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर मनोज भक्त,संदीप जायसवाल, विजय सिंह, भोला मंडल, पुनम महतो,सरिता महतो, केदार मंडल, पूरन महतो, पवन महतो, महेंद्र मंडल, सोनू पांडेय, कुश कुमार कुशवाहा, भुनेश्वर मंडल, आजाद मंडल, रामा सिंह, रामा दास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Scroll to Top