Trending

giridih_madhushree

साहित्यकार मघुश्री सहित चार महिलाएंं सम्मानित

गिरिडीह: इनर व्हील क्लब द्वारा रविवार को होटल गार्डेन व्यू में प्रेरणा वूमेन्स इम्पावर्मेंट एवार्ड समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पम्मी सिन्हा उपस्थित थीं। समारोह में अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की चार प्रसिद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन चंचल भदानी और धन्यवाद ज्ञापन रश्मि गुप्ता ने किया।

उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली चार महिलाएं हुईं सम्मानित इनर व्हील क्लब ने चार विशिष्ट महिलाओं को वूमेन्स इम्पावरमेंट एवार्ड से किया सम्मानित.
सम्मान समारोह में प्रसिद्ध बांग्ला लेखिका और आरके महिला कॉलेज के बांग्ला विभाग प्रमुख डॉ मधुश्री सेन सान्याल को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ शीला वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की विशेष पैरोकार अधिवक्ता कंचन माला को भी महिला अधिकारों की रक्षा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं लेदा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपल असियन हेरेंज को नक्सल प्रभावित इलाके में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने कहा कि अपने शहर गिरिडीह में यह सम्मान मिलना उनके लिए अति विशेष है। डॉ शीला वर्मा ने सम्मान को स्वीकार करते हुए लोगों से कन्या भ्रूणहत्या के रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। शिक्षिका उपल असियन हेरेंज इस मौके पर भावुक हो गईं। उन्होंने इसे अपने दिवंगत पिताजी को समर्पित करते हुए क्लब को धन्यवाद दिया
समारोह की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पम्मी सिन्हा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इनर व्हील क्लब की सदस्यों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में हम सभी को स्त्री को लेकर व्याप्त दोहरी मानसिकता को बदलना होगा। कहा कि वह भविष्य में क्लब के हर कार्य में सहयोग करने को तत्पर रहेंगी।

महिलाओं की सशक्तिकरण में जुटा है इनर व्हील
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष चंचल भदानी ने बताया कि इनर व्हील क्लब एक महिला संगठन है। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला मास के तहत बिहार-झारखण्ड के सभी शहरों में इनर व्हील क्लब सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। बताया कि समारोह में वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाता है, जो अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रही हैं। समोरह में ये थे उपस्थित समारोह के दौरान इनर व्हील क्लब की प्रभा रघुनंदन, पूनम सहाय, चंचल भदानी, रश्मि गुप्ता, रेखा तरवे, रूपश्री खेतान, जसबीर कौर, सोनाली तरवे, स्वेता कुटरियार, आभा बगड़िया, जसमीत कौर, हरमीत कौर, सहित इनर व्हील क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद थी। इनके अलावे डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डॉ रेखा झा, अधिवक्ता मीरा कुमारी, लेखिका ममता बनर्जी, व शहर के  शिक्षाविद,साहित्य प्रेमी,एवं गण्य माण्य लोग उपस्थित थे।

Scroll to Top