rape

रांची में सेना के अफसर की नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्‍कार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर लड़कियों महिलाओं के लिए असुरक्षित हो रहा है। शनिवार की शाम सेना के एक अफसर की नाबालिग बेटी के साथ बरियातु फायरिंग रेंज में कुछ असामाजिक तत्‍वों ने सामूहिक बलात्‍कार किया। लड़की अपने एक नाबालिग मित्र के साथ उस इलाके में घूमने गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।
सेना के अफसर सदर थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी नाबालिग लड़की अपने एक दोस्‍त के साथ घूमने और फोटोग्राफी करने बरियातु के उस इलाके में गई थी। दो बदमाश एक मोटरसायकिल (JH01CY-4935) से उनके पास पहुंचे और हथियार का भय दिखा लड़की को सुनसान में ले गये जबकि लड़के की पिटाई कर भगा दिया। दोनों ने उस नाबालिग के साथ बलात्‍कार किया। लड़का भागता हुआ अपने घर पहुंचा। देर रात करीब दस बजे इस घटना की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुबह चार बजे दो युवकों को उनकी मोटरसायकिल के नंबर से तलाश करते हुए पकड़ा है। अभी उनसे पूछताछ जारी है।

Scroll to Top