Trending

afeem_smulglers

बरही से 10 किलो अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

बरही/खूंटी: पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। उसमें कामयाबी भी मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में जिला अंतर्गत बरही थाना की पुलिस द्वारा तीन अफीम तस्करों को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर खूंटी जिला से अफीम की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी मयूर पटेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने बरही एसडीपीओ मनीष कुमार से इस बाबत बात कर अफीम तस्करों को पकड़ने हेतु जाल बिछाया। इसके बाद इन्हें बरही चौक के पास धर दबोचा गया। बरामद 10 किलो अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।

गौरतलब है कि झारखंड के कई जिलों में अवैध रुप से अफीम की खेती करने के बाद इसकी तस्करी विभिन्न जिलों व राज्यों में की जाती है। गाहे-बजाहे नाॅरकोटिक ब्यूरो व राज्य पुलिस के द्वारा अफीम की खेती को नष्ट किया जाता रहा है। हालांकि सरकार इस मामले में पूरी तरह से पाबंदी नही लगा सकी है। ये भी बताया जाता है कि भोले किसानों को आर्थिक प्रलोभन देकर उग्रवादी अफीम की खेती करवाते हैं।
 

Scroll to Top